Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37 vs OnePlus Nord 6: मिड-रेंज में असली किंग कौन? पूरा सच और टेस्टिंग अनुभव

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 और OnePlus Nord 6 मे से कौन है सबसे ताकतवर, आज हम करेंगे 2026 के इन सबसे लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के बीच महा मुकाबला और जानेंगे उसके परिणाम की पूरी डिटेल और करने वाले हैं बारीकी से इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में बात।

जैसा कि आप जानते हैं Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G, और OnePlus Nord 6 – ये तीनों फोन ₹35,000 से ₹60,000 के बजट सेगमेंट में आते हैं। हर फोन की अपनी अलग पहचान है – एक तरफ Samsung की विश्वसनीयता, लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स और शानदार कैमरा, तो दूसरी तरफ OnePlus की रॉ पावर, विशाल बैटरी और बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी।

मैंने इन तीनों फोनों को व्यक्तिगत रूप से पिछले 15 दिनों से रोजाना इस्तेमाल किया है। ऑफिस वर्क, BGMI,COD और फ्री फायर मैक्स खेला, फैमिली फोटोग्राफी, YouTube और Netflix binge-watching, आउटडोर ट्रिप्स, बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल, और यहां तक कि मेरी बहन, मॉम और दोस्तों को भी इस्तेमाल करवाकर उनका फीडबैक लिया है। इस आर्टिकल में मैं आपको सिर्फ स्पेक्स नहीं, बल्कि रियल-लाइफ में इस्तेमाल करने के बाद, मेरी ईमानदार राय, छोटी-छोटी स्टोरीज़, प्रैक्टिकल टिप्स, फैमिली यूज केस और हर कैटेगरी में गहरी जानकारी दूंगा है।

मैंने खासतौर पर आपके लिए तीनों स्मार्टफोन्स को हर प्रकार से इस्तेमाल करने के बाद लिखा है ताकि आपको कोई भी कन्फ्यूजन न रहे और आप आसानी से डिसीजन ले सकें कि आपके लिए कौनसा फोन अच्छा रहेगा।

चलिए विस्तार से जानते हैं –

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: हाथ में फील कैसा लगता है?

मेरा सबसे पहला और मजबूत पर्सनल फेवरेट Galaxy A57 का डिजाइन है। जब मैंने इसे बॉक्स से निकाला, तो सच में लगा जैसे कोई ₹80,000 वाला फ्लैगशिप पकड़ रखा हो। सिर्फ 6.9mm मोटाई और मात्र 179 ग्राम वजन के साथ यह बेहद स्लिम, हल्का और एक हाथ में आसानी से पकड़ने लायक है। ग्लास बैक पर शानदार शाइन और रिफ्लेक्शन प्रीमियम फील देते हैं। IP68 रेटिंग इसे धूल और पानी से पूरी तरह बचाती है, जबकि Gorilla Glass Victus+ फ्रंट स्क्रीन को मजबूत बनाता है। मैं इसे रोज ऑफिस बैग में बिना केस के डालकर घूमता हूं, कभी चिंता नहीं होती। Awesome Navy कलर में यह प्रोफेशनल और मैच्योर लुक देता है, जबकि Icy Blue कलर मेरी बहन को इतना पसंद आया कि उसने तुरंत अपना फोन बदलने की सोच ली।

Galaxy A37 थोड़ा ज्यादा बजट-फ्रेंडली और प्रैक्टिकल फील करता है। 7.4mm मोटाई और थोड़ा ज्यादा वजन होने के बावजूद यह पॉकेट में आरामदायक बैठता है। Lavender कलर बहुत खूबसूरत और feminine है इसे मैने मेरी मॉ को दिखाया तो उन्होंने इसे देखकर कहा कि “यह फोन देखने में बहुत सुंदर और सिंपल है”।

IP रेटिंग अच्छी है, ग्लास बिल्ड भी ठीक है, लेकिन A57 जितना लग्जरी और प्रीमियम फील नहीं देता। बिना केस के थोड़ा स्लिपरी लग सकता है, इसलिए मैंने सिलिकॉन केस लगा रखा है ताकि गिरने का डर न हो।

OnePlus Nord 6 पूरी तरह अलग लीग में खेल रहा है। 8.5mm मोटाई और 217 ग्राम वजन होने के बावजूद IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन इसे सबसे मजबूत बनाते हैं। मैंने इसे हल्की बारिश में, धूल भरी सड़क पर, ट्रिप पर और यहां तक कि हल्के गिरने पर भी कई बार टेस्ट किया – बिल्कुल सुरक्षित रहा। सैंडस्टोन टेक्सचर वापस आ गया है, जो पुराने OnePlus फैंस को नॉस्टैल्जिया देता है। अलर्ट स्लाइडर सबसे बेस्ट फीचर है – मीटिंग या क्लास में फोन साइलेंट करना हो तो बस एक स्वाइप। ग्रीन कलर में यह बहुत आकर्षक, यूनिक और प्रीमियम लगता है।

मेरा पर्सनल टेक: अगर आप डेली कम्यूटर, ट्रैवलर या आउटडोर एक्टिविटी करने वाले हो तो Nord 6 की टफनेस unbeatable है। ऑफिस, फैमिली और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए A57 का स्लिम और लाइटवेट फील बेस्ट रहेगा। A37 बीच का रास्ता है, जो बजट में अच्छा बैलेंस देता है।

ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी में मैं Nord 6 को 9.5/10, A57 को 9/10 और A37 को 8/10 देता हूं।

डिस्प्ले: रोज देखने वाली चीज – स्मूदनेस और ब्राइटनेस – डिस्प्ले वो हिस्सा है जो आप पूरे दिन देखते हो, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। तीनों फोन AMOLED पैनल देते हैं, लेकिन फर्क काफी साफ है।

तुलना टेबल:

फीचरGalaxy A57Galaxy A37OnePlus Nord 6
साइज और टाइप6.7″ Super AMOLED+6.7″ Super AMOLED6.78″ 1.5K Fluid AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz165Hz
रेजोल्यूशनFHD+FHD+1272×2772 (बेहतर शार्पनेस)
पीक ब्राइटनेस1900 निट्स1900 निट्स3600 निट्स HDR
एक्स्ट्रा फीचर्सVision Booster, HDR10+HDR10+10-बिट कलर, हाई PWM

Nord 6 का 165Hz रिफ्रेश रेट स्क्रोलिंग, स्वाइपिंग और गेमिंग में बटर जैसा स्मूद अनुभव देता है। मैंने BGMI और FREE FIRE MAX खेलते समय महसूस किया कि इसमें हर मूवमेंट कितना फ्लुइड और रेस्पॉन्सिव है। आउटडोर धूप में ब्राइटनेस बहुत अच्छी है। Samsung के दोनों फोनों में कलर्स नेचुरल हैं और आंखों पर कम स्ट्रेन पड़ता है।

घर पर मेरी मॉ को लंबे समय तक इसमें पढ़ने और वीडियो देखने में भी कोई परेशानी नहीं हुई।

मेरा पर्सनल अनुभव: रात में लो ब्राइटनेस पर Nord 6 का PWM डिमिंग आंखों के लिए सबसे आरामदायक था। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हो, Netflix/YouTube binge करते हो या गेमिंग करते हो तो Nord 6 बेस्ट है। नॉर्मल यूज में A57 और A37 भी बढ़िया हैं, लेकिन Nord 6 की एक्स्ट्रा स्मूदनेस एक बार इस्तेमाल करने के बाद आदत बन जाती है।

परफॉर्मेंस: गेमिंग और मल्टीटास्किंग में असली टेस्ट – यहां सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण अंतर दिखता है।

OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है जिसका AnTuTu स्कोर 23 लाख से ज्यादा है, मैंने FREE FIRE MAX, COD Mobile और BGMI को हाई ग्राफिक्स पर 120FPS स्टेबल खेला। कभी ओवरहीटिंग नहीं हुई। 12GB RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ 25+ ऐप्स बैकग्राउंड में आसानी से चलते रहते हैं। हैवी यूजर्स, गेमर्स और मल्टीटास्कर्स के लिए यह ड्रीम स्मार्टफोन है।

Galaxy A57 Exynos 1680 के साथ आता है। जिसका AnTuTu स्कोर करीब 14 लाख आया है। डेली काम, WhatsApp, Instagram, लाइट गेमिंग सब स्मूद चलता है। मैंने 4K वीडियो एडिटिंग ट्राई की उसमें थोड़ा समय लगा लेकिन हैंग नहीं हुआ।

Galaxy A37 Exynos 1480 के साथ थोड़ा कमजोर है। नॉर्मल यूज (बैंकिंग, ब्राउजिंग, कॉल्स) के लिए परफेक्ट, लेकिन हैवी गेमिंग में फ्रेम ड्रॉप और कभी कभी ज्यादा हीट हो सकती है।

मेरा पर्सनल टेक: अगर आप स्टूडेंट हो जो नोट्स, YouTube, लाइट गेमिंग और स्टडी ऐप्स करते हो तो A37 काफी है। ऑफिस प्रोफेशनल जो प्रेजेंटेशन, मल्टीटास्किंग और कॉल्स करते हो तो A57 बेहतर रहेगा। अगर आपको गेमिंग, फ्यूचर-प्रूफ परफॉर्मेंस और स्पीड चाहिए तो Nord 6 लो।

मेरे दोस्त ने भी तीनों की तुलना की तो उसे Nord 6 सबसे तेज और रेस्पॉन्सिव लगा।

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस: Samsung की लॉन्गेविटी vs OnePlus का क्लीन फील –

Samsung यहां पर क्लियर विनर है। One UI 8.5 (Android 16) बहुत पॉलिश्ड, फीचर रिच और यूजर-फ्रेंडली है। Galaxy AI टूल्स जैसे Circle to Search, Live Translate, Photo Assist, Note Summarize रोज के काम को आसान बनाते हैं। मेरा सबसे फेवरेट Call Screening फीचर है जो अनजान कॉल्स को हैंडल करता है।

Samsung 6 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स देता है – यानी 2032 तक फोन नया-सा चलेगा।

OnePlus का OxygenOS 16 क्लीन, फास्ट और कस्टमाइजेशन से भरा है, लेकिन सिर्फ 4 साल अपडेट्स।

मेरी राय: अगर आप 5 साल से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हो तो Samsung चुनो। मेरा पुराना Samsung S20 अब भी स्मूद चल रहा है अपडेट्स की वजह से।

कैमरा: रियल फोटोज में कौन बेस्ट? (ट्रिप पर टेस्टेड)

विस्तृत कैमरा टेबल:

कैमराA57A37Nord 6
मुख्य रियर50MP OIS + 12MP अल्ट्रा वाइड50MP + 8MP UW50MP + 8MP UW
सेल्फी12MP12MP32MP
वीडियो4K 60fps + Nightography4K4K 60fps
स्पेशलAI एडिटर, Best Takeबेसिक AIअच्छा स्टेबलाइजेशन

Samsung का कलर साइंस और नाइट फोटोग्राफी टॉप क्लास है। फैमिली ट्रिप पर ली गई फोटोज में कलर्स नेचुरल, डिटेल्स शार्प और नाइट शॉट्स भी क्लीन आए। Nord 6 की सेल्फीज बेहतर हैं।

मेरा टेक: फोटोग्राफी लवर, बच्चों की फोटोज या सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले के लिए A57 बेस्ट। कैजुअल क्लिक्स में सब ठीक।

बैटरी और चार्जिंग: हैवी यूजर्स के लिए सबसे जरूरी

Nord 6 यहां बिल्कुल गेम चेंजर है। 9000mAh बैटरी के साथ मैंने हैवी यूज (गेमिंग + वीडियो + ब्राउजिंग) पर 2.5 दिन निकाले है। 80W चार्जिंग से 0-100% सिर्फ 38 मिनट में होता है।

Samsung के दोनों मॉडल A57 और A37 में 5000mAh + 45W – नॉर्मल यूज पर 1.5-2 दिन।

मेरा अनुभव: Nord 6 के साथ मैं पूरा दिन टेंशन फ्री रहा और चार्जिंग के दौरान बैटरी गर्म भी नहीं हुई।

भारत में कीमत और वैल्यू फॉर मनी (अप्रैल 2026)

मॉडलकीमत (लगभग)वैल्यू स्कोर (मेरा)
Galaxy A57 8+256GB₹56,9998.7/10
Galaxy A37 8+128GB₹41,9998.5/10
Galaxy A37 8+256GB₹47,4998.4/10
Nord 6 8+256GB₹38,9999.4/10
Nord 6 12+512GB₹44,9999.5/10

Pros और Cons – मेरी ईमानदार राय

Galaxy A57 Pros: प्रीमियम फील देता है, बेस्ट कैमरा है, सबसे लंबा सपोर्ट भी है, विश्वसनीय ब्रांड है।

Cons: इसकी बैटरी औसत है और ये स्पेक्स के हिसाब से थोड़ा महंगा भी है।

Galaxy A37 pros: सस्ता Samsung एक्सपीरियंस है और बैलेंस्ड है।
Cons: परफॉर्मेंस थोड़ी कमजोर है हैवी टास्क्स में थोड़ा गर्म और लेग होता है।

OnePlus Nord 6 Pros: मॉन्स्टर परफॉर्मेंस है, विशाल बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है, स्मूद डिस्प्ले, बेस्ट वैल्यू स्मार्टफोन है।

Cons: कैमरा क्वालिटी Samsung से कम थोड़ा कमजोर है, अपडेट्स भी कम मिलेंगे।

फाइनल रेकमेंडेशन – मेरा पर्सनल सुझाव आपके इस्तेमाल के हिसाब से

  • हैवी गेमर/बैटरी लवर → OnePlus Nord 6 (मेरा टॉप पिक)
  • फोटोग्राफी + लॉन्ग टर्म → Galaxy A57
  • बजट → Samsung Galaxy A37

RealFacto फाइनल स्कोर:

  • OnePlus Nord 6: 9.3/10
  • Galaxy A57: 8.8/10
  • Galaxy A37: 8.4/10

दोस्तों, आपका यूज कैसा है (गेमिंग, कैमरा, बैटरी या ऑफिस) कमेंट में जरूर बताओ, आपको मेरा ये लेख कितना पसंद आया ये भी बताएं🙏🏻

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top